{"_id":"613e44ef8ebc3e866161d984","slug":"the-shed-which-was-demolished-by-the-corporation-itself-now-it-is-allowed-to-be-rebuilt-hisar-news-hsr6115080115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस शेड को निगम ने ही तोड़ा, अब उसको दोबारा बनाने की दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस शेड को निगम ने ही तोड़ा, अब उसको दोबारा बनाने की दी अनुमति
विज्ञापन
हिसार। तेलियान पुल सब्जी मार्केट में शेड तोड़ने के मामले में निगम प्रशासन ने अब दुकानदारों को शेड फिर से बनाने की अनुमति दे दी है। दुकानदारों ने भी शेड बनाना शुरू कर दिया है। निगम के आला अधिकारियों की मानें तो निगम की भवन शाखा ने इस कार्रवाई को करने से पहले आला अधिकारियों की अनुमति ही नहीं ली थी। उन्होंने बगैर अनुमति के कार्रवाई को अंजाम दे दिया था। चूंकि यह शेड काफी वर्षों से बना हुआ था और निगम ने ही इसे बनवाया था। इस देखते हुए दुकानदारों को फिर से शेड का निर्माण करने की अनुमति दी गई है।
बता दें कि 5 सितंबर की रात को नगर निगम की भवन शाखा ने शहर की जैन गली व तेलियान पुल पर अवैध निर्माण हटाने को लेकर कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने जैन गली में 30 दुकानों के आगे बने चबूतरों व तेलियान पुल सब्जी मार्केट में एक शेड को गिराया था। मार्केट के दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया था। वह इस मामले में निगमायुक्त अशोक गर्ग से भी मिले थे। इस पर निगमायुक्त दुकानदारों को मामले की जांच करने के बारे में कहा था।
बिना अनुमति से यह कार्रवाई की
भवन शाखा ने बिना अनुमति से यह कार्रवाई की है। अभी मामले की फाइल को चेक किया जाएगा। उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल दुकानदारों को शेड बनाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
अशोक गर्ग, निगमायुक्त