फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Rewari-Hisar train will see an increase of five second-class coaches from October 1

Hisar News: रेवाड़ी-हिसार ट्रेन में 1 अक्तूबर से 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की होगी बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The Rewari-Hisar train will see an increase of five second-class coaches from October 1

विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इसमें हिसार से चलने वाली कई प्रमुख रेलसेवाएं शामिल हैं।
हिसार-तिरुपति (04717/04718) स्पेशल ट्रेन में 4 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक 1 थर्ड एसी डिब्बा बढ़ाया गया। वहीं रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी (59632/59631) ट्रेन में 1 से 31 अक्तूबर तक 5 द्वितीय साधारण डिब्बे बढ़ाए गए। हिसार-जयपुर-हिसार (14715/14716) में 1 से 31 अक्तूबर तक एवं जयपुर से 4 अक्तूबर से 3 नवंबर तक 4 द्वितीय साधारण डिब्बे बढ़ाए गए। इसके अलावा अजमेर-अमृतसर-अजमेर, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर जैसी अन्य रेलसेवाओं में भी अस्थायी डिब्बे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस का समय बदला
रेलवे ने हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस (17019) के पूर्णा स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया है। 30 सितंबर से यह ट्रेन पूर्णा स्टेशन पर रात 11.50 बजे पहुंचेगी और 11.55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि पहले समय क्रमशः 11.20 और 11.25 बजे था। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed