फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The premises of Maa Santoshi Ashram reverberated with the chants of "Jai Shri Ram."

Hisar News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मां संतोषी आश्रम परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The premises of Maa Santoshi Ashram reverberated with the chants of "Jai Shri Ram."
आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम हिसार में श्रीराम कथा सुनातीं महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता।
हिसार। मॉडल टाउन स्थित आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित श्रीराम कथा के दौरान शनिवार को पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता ने श्रीराम कथा सुनाते हुए प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन किया और श्रद्धालुओं को हमेशा धर्मसम्मत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में सदकार्य करते हुए प्रभु का स्मरण अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के दूसरे दिन मां संतोषी आश्रम की प्रबंधन कमेटी के महासचिव अशोक बंसल ने तिलक कर कथा व्यास स्वामी संतोषी माता का अभिनंदन किया। संतोष बंसल, देवी सोनी, निर्मल कुमारी, पवन जिंदल, सुनीता गर्ग और नविता गोयल ने स्वामी संतोषी माता को माला भेंट कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के संयोजक राजमल काजल, राकेश नारंग, राघव गोयल, सुभाष बंसल, रमेश चुघ, प्रकाश देवी गर्ग और संतोष बाला मलिक सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed