फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The patient escaped from the isolation ward of the district hospital

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से मरीज हुआ फरार

Fri, 28 May 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The patient escaped from the isolation ward of the district hospital
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक मरीज वार्ड में कार्यरत स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया। 55 वर्षीय संक्रमित मरीज जींद जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

संक्रमित मरीज का अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पिछले पांच दिनों से उपचार चल रहा था। मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम था । उसे दस्त की भी शिकायत थी। इस वजह से मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। बुधवार दोपहर से मरीज चिकित्सकों से घर जाने की जिद्द कर रहा था। संक्रमित कह रहा था कि वह बिल्कुल ठीक है। मगर चिकित्सकों ने हालत ठीक नहीं होने पर मना कर दिया। बुधवार रात को वह मरीज मौका पाकर वार्ड से फरार हो गया। चिकित्सक ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। फिलहाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में करीब 60 मरीज दाखिल है। 20 बेड खाली है। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों व उनके तीमारदारों को पहचान पाना सिक्योरिटी गार्ड के लिए मुश्किल हो जाता है। मरीज को हाथों में बैंड आदि कुछ नहीं बांधा हुआ था। जिस कारण मरीज की पहचान और मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर गोविंद गुप्ता का कहना है कि अभी मैं मेडिकल छुट्टी पर हूं। इसलिए कुछ नहीं कह सकता। ऐसी कोई बात है तो इस बारे में वार्ड के स्टाफ से बातचीत की गई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed