{"_id":"6a1c7483077485eb01049f88","slug":"the-path-for-road-construction-on-dabara-minor-has-opened-pwd-br-has-tendered-the-section-from-kamri-road-to-rajgarh-road-hisar-news-c-21-hsr1005-881440-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डाबड़ा माइनर पर सड़क निर्माण की राह खुली, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने कैमरी रोड से राजगढ़ रोड तक के हिस्से का लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डाबड़ा माइनर पर सड़क निर्माण की राह खुली, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने कैमरी रोड से राजगढ़ रोड तक के हिस्से का लगाया टेंडर
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा माइनर पर सड़क निर्माण का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) ने कैमरी रोड से राजगढ़ रोड तक के हिस्से के लिए टेंडर जारी कर दिया है जिसे तीन जून को खोला जाएगा। लगभग 690 मीटर लंबे इस टुकड़े के निर्माण पर 4.25 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस सड़क को बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट में इसे '' नॉट फिजिबल '' करार देकर फाइल बंद कर दी थी। समाजसेवी योगराज शर्मा के प्रयासों से फाइल दोबारा खुली और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अब धरातल पर काम शुरू होने जा रहा है।
यह पूरी सड़क तोशाम रोड से राजगढ़ रोड तक डाबड़ा माइनर के साथ बनाई जानी है जिसकी कुल लंबाई करीब 3.4 किलोमीटर है। अधिकारियों ने इस कार्य को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में कैमरी रोड से राजगढ़ रोड तक 690 मीटर लंबे इस हिस्से का टेंडर लग चुका है जिसका काम जल्द शुरू होगा। दूसरे चरण में तोशाम रोड से कैमरी रोड तक 2.7 किलोमीटर लंबे हिस्से में एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है जिसकी मंजूरी आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
हटेंगे अतिक्रमण, काटे जाएंगे पेड़
टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस रूट पर पेड़ों की कटाई का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही माइनर के आसपास किए गए अवैध कब्जों व अतिक्रमण को हटाया जाएगा ताकि सड़क निर्माण में कोई बाधा न आए।
जाम से मिलेगी मुक्ति
यह मार्ग भविष्य में दिल्ली रोड के एक विकल्प के रूप में उभरेगा जिससे वर्तमान में दिल्ली रोड पर वाहनों का भारी दबाव कम होगा। इस सड़क के बनने से सेक्टर 9-11, मॉडल टाउन, सेक्टर 13, 16-17, पीएलए, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड और डिफेंस कॉलोनी के निवासियों को शहर के दूसरे छोर पर आने-जाने के लिए सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा।
डाबड़ा चौक पर 38.51 लाख की लागत से बनेगी स्लिप रोड
शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में विभाग ने डाबड़ा चौक पर प्रस्तावित स्लिप रोड के निर्माण का टेंडर भी लगा दिया है। इस पर करीब 38.51 लाख रुपये की लागत आएगी। यह स्लिप रोड सेक्टर-13 की तरफ बनाई जाएगी। इसके बनने के बाद तोशाम रोड की तरफ से आने वाले वाहन पुल के नीचे से होकर सीधे निरंकारी भवन की ओर निकल सकेंगे। इससे डाबड़ा चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।