{"_id":"64d3dd7a5583a4f92704b3a6","slug":"the-owner-was-sleeping-outside-the-house-thieves-took-away-22-tolas-of-gold-and-3-lakh-rupees-by-cutting-the-lattice-of-the-room-hisar-news-c-21-hsr1020-195993-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर के बाहर सो रहा था मालिक, कमरे की जाली काट 22 तोले सोना और 3 लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर के बाहर सो रहा था मालिक, कमरे की जाली काट 22 तोले सोना और 3 लाख रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
उकलाना मंडी। गांव किनाला में एक घर में चोरी हो गई और चोर घर से करीब 22 तोला सोना और 3 लाख रुपये ले गए। वारदात के समय मकान मालिक बाहर ही सो रहा था। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान मकान मालिक ने चोरों के पैरों के निशान तक दिखाए।
गांव किनाला के प्रवीण ने बताया कि उसकी ढाणी (घर) खेतों में है। मंगलवार रात को जब वह अपने घर के बाहर सो रहा था तो पीछे से घर के कमरे की जाली काटकर चोर अंदर घुस गए। चोर घर से 22 तोले सोना और 3 लाख रुपये ले गए। सुबह जब पारिवारिक सदस्य उठे तो सामान बिखरा मिला। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस ने दीवार के पीछे पैरों के निशान का मुआयना किया। वही जांच अधिकारी हीरा सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।