फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The newly appointed chairman and vice-chairman of the Market Committee Ukalana have assumed office

Hisar News: मार्केट कमेटी उकलाना के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed chairman and vice-chairman of the Market Committee Ukalana have assumed office
उकलाना में पदभार के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व अन्य। 
हिसार। मार्केट कमेटी उकलाना के नवनियुक्त चेयरमैन इंद्र सिंह ओला और वाइस चेयरमैन आनंद जैन ने रविवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल को मंडी के विकास व किसानों के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि मार्केट कमेटियां प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मंडियों को आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत मंडियों में सड़क निर्माण, मजबूत शेड, हाई-टेक लाइटिंग, पीने के पानी की उपलब्धता, पर्याप्त पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और नई तकनीक आधारित सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवनियुक्त चेयरमैन इंद्र सिंह ओला और वाइस चेयरमैन आनंद जैन ने कहा कि वे सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उकलाना अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। समारोह में पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, सुनील चहल और मार्केट कमेटी सचिव सुमन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed