फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Narnaul CIA seized illegal liquor from NADA in Lahan and Mirchpur.

Hisar News: नारनौंद सीआईए ने नाडा से लाहन और मिर्चपुर से अवैध शराब पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Narnaul CIA seized illegal liquor from NADA in Lahan and Mirchpur.
नारनौंद। नारनौंद सीआईए टीम ने सोमवार शाम दो अलग-अलग जगह पर छापा मारकर दो तस्करों को लाहन और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सीआईए में शामिल एएसआई फिरोज खान टीम के साथ गांव नाडा के आसपास गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि गांव नाडा निवासी मंजीत उर्फ बबलू अपने खेत में बने कोठे पर शराब बनाने के लिए लाहन तैयार कर रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच में आरोपी के पास दो नीले प्लास्टिक ड्रमों में 360 लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कार्रवाई में सीआईए टीम बरवाला से मिर्चपुर रोड की ओर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि रविंद्र उर्फ शिल्ला, निवासी कोथ कलां, बाइक पर शराब लेकर मिर्चपुर से गैबीनगर की ओर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार को रुकवाया। तलाशी लेने पर बाइक पर देसी शराब की 48 बोतलें बरामद हुई। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed