{"_id":"6aef5d3aec29254093087764","slug":"the-municipal-council-launched-a-special-cleanliness-drive-to-make-the-city-clean-hisar-news-c-21-hsr1020-988912-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान
Sat, 07 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत वार्ड नंबर 9 और 17 सहित शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।
अभियान के दौरान हिसार-दिल्ली रोड, काली देवी रोड, जींद रोड तथा क्रांतिकारी चौक से तोशाम चौक तक सफाई करवाई गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सड़कों, किनारों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
डीएमसी एवं एडीसी लक्षित सरीन ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ उनमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घरों और प्रतिष्ठानों का कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन और नगर परिषद के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।