फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Municipal Commissioner scolded the employees of the sanitation department for not getting cleanliness in the PLA area and said- give me their report every day

Hisar News: निगमायुक्त ने पीएलए एरिया में सफाई न मिलने पर स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों की लगाई क्लास, बोले-मुझे प्रतिदिन इनकी रिपोर्ट दें

Thu, 14 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 14 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner scolded the employees of the sanitation department for not getting cleanliness in the PLA area and said- give me their report every day
हिसार। पीएल मार्केट का निरीक्षण करते मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त नरीज। स्रोत नगर निगम
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त नीरज ने बुधवार को वार्ड 16 के पीएलए एरिया व पटेल नगर का निरीक्षण किया। यहां सफाई न मिलने पर निगमायुक्त ने स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों की क्लास लगाई और कहा कि मुझे प्रतिदिन इनकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

वहीं पटेल नगर में निरीक्षण के दौरान लोगों ने डिवाइडर पर लगीं टाइलों को हाथ से उखाड़कर कहा कि यह डिवाइडर अभी बनाया गया था और इसकी यह हालत है। इस पर निगमायुक्त ने अधिकारियों से ठेकेदार को तलब करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त नीरज व मेयर प्रवीण पोपली पहले पीएलए मार्केट में पहुंचे। यहां पीएलए आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल ठाकुर व मार्केट से गुरजीत सिंह ने उन्हें बताया कि पार्किंग में रेहड़ियां लग जाती हैं। ये गंदगी फैलाते हैं। इनके कारण यहां शाम होते ही सड़कों पर गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। इस कारण से पीएलए निवासियों का यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया की सर्विस रोड का भी यही हाल हो जाता है। यहां फुटपाथ पर खोखे आदि लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इस पर निगमायुक्त नीरज ने अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि मार्केट में ये समस्या न आए।
--------------------
सफाई कर्मचारियों की हाजिरी देखी
सतपाल ठाकुर ने बताया कि एरिया में एक-एक सप्ताह तक सफाई नहीं होती। इस पर निगमायुक्त ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी मंगवाई। इसमें 16 में से 13 कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। निगमायुक्त ने प्रधान से पूछा कि क्या इतने कर्मचारी फील्ड में होते हैं। प्रधान ने कहा कि उन्होंने 5 कर्मचारियों से ज्यादा कभी यहां नहीं देखे। इस पर सीएसआई ने कहा कि अभी कर्मचारियों का एरिया बदला गया है। प्रधान ने कहा कि अगर इतने कर्मचारी होते तो एरिया की सफाई इतनी बदहाल न होती। वहीं निगमायुक्त बोले कि- झूठ मत बोलो। मैं गलियों में घूमकर आया हूं लेकिन कहीं भी मुझे सफाई नहीं दिखी।
साथ ही नीरज ने सीएसआई से कहा कि मुझे प्रतिदिन इन कर्मचारियों की रिपोर्ट दें कि किसको कौन से एरिया में लगाया गया है और उसने क्या काम किया है। इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी सेंटर के पास बने सेकेंडरी प्वाइंट भी देखा। यहां प्रधान ने मांग की कि इसका गेट चौड़ा किया जाए ताकि लोग अंदर कचरा डाल सकें। निगमायुक्त ने बारिश के पानी की निकासी का नाला भी देखा जिसमें पानी भरा हुआ था। सतपाल ठाकुर ने कहा कि इस नाले का कहीं कोई एग्जिट नहीं है। यह सुनकर निगमायुक्त ने अधिकारियों से इसका एस्टीमेट तैयार करने को कहा।
--------------------
सार्वजनिक शौचालय में नहीं मिला पानी
निगमायुक्त ने सीआईडी कॉलोनी के पास बने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सबमर्सिबल लगा मिला लेकिन पानी नहीं मिला। साथ ही उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। इस पर उन्होंने अधिकारियों को इस कमी को पूरा करने के निर्देश दिए और यहां लगी रेहड़ियों को भी उन्होंने हटवाने को कहा। इसके बाद वह पटेल नगर में बने अंडरपास में पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि यह भूमिगत पानी का स्तर काफी ऊंचा है। इसके समाधान के लिए यहां सबमर्सिबल लगवाकर भूमिगत पानी की निकासी करवाई जाए। इस पर उन्होंने अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
-----------------
पटेल नगर मार्केट में बना डिवाइडर टूटा, लोगों ने की शिकायत
निगमायुक्त नीरज पटेल नगर में गए। यहां लोगों ने बताया कि रोड का डिवाइडर दो माह पहले ही बनाया गया था और अभी से इसकी टाइलें उखड़ने लगी हैं। लोगों ने हाथ से टाइल उखाड़ दिखाई। इस पर निगमायुक्त ने ठेकेदार को वीरवार को कार्यालय में आने को कहा। लोग बोले कि एक माह पहले ही स्ट्रीट लाइट लगाईं थी लेकिन ये जलती ही नहीं और पोल भी पुराने लगा दिए। उन्होंने सड़कों पर गड्ढे देखकर इनकी मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान वासुदेव शर्मा, पिंकी खन्ना मौजूद रहे।


-------------------
सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण, मिली गंदगी
उधर, निगम की स्वच्छता शाखा ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ साफ मिले तो कुछ में गंदगी मिली। जिन शौचालयों में सफाई नहीं मिली, उनमें अर्बन एस्टेट टू में सैनी स्वीट्स के सामने, राजगुरु मार्केट में दुकान नंबर 40 के पास, सातरोड हनुमान मंदिर के पास, मधुबन पार्क, सेक्टर 13 मेन मार्केट, सेक्टर 9-11 में मॉडल पार्क के पास और तेलियान पुल मार्केट का शौचालय शामिल है। अब निगम इन शौचालय का रखरखाव करने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।

हिसार। पीएल मार्केट का निरीक्षण करते मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त नरीज। स्रोत नगर निगम

हिसार। पीएल मार्केट का निरीक्षण करते मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त नरीज। स्रोत नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed