{"_id":"68a4bdf1f99db3a01b09280e","slug":"the-monsoon-trough-has-reached-gujarat-the-western-disturbance-has-also-weakened-resulting-in-scattered-rainfall-hisar-news-c-21-hsr1005-691316-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मानसून टर्फ गुजरात पर पहुंची, पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर, बिखराव वाली हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मानसून टर्फ गुजरात पर पहुंची, पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर, बिखराव वाली हुई बारिश
विज्ञापन
हिसार। मानसून टर्फ के गुजरात पर पहुंचने और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 अगस्त तक बिखराव वाली बारिश का ही दौर जारी रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से मानसून टर्फ प्रदेश से और दूर पहुंच गई है। मंगलवार को यह गुजरात पर पहुंच गई। वहीं सोमवार रात को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर श्रेणी का है। इसके असर से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश हुई। 23 अगस्त तक ऐसे ही बिखराव वाली बारिश होती रहेगी। इसी बीच 21 अगस्त को एक और विक्षोभ के आने की संभावना है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जब तक मानसून टर्फ की उत्तर की तरफ वापसी नहीं होगी तब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं होगा।