फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreants took the security guard of the solar plant hostage and looted 500 liters of oil.

Hisar News: सोलर प्लांट के सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर 500 लीटर तेल लूट ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took the security guard of the solar plant hostage and looted 500 liters of oil.
हिसार। बुडाक गांव स्थित सोलर प्लांट पर कार्यरत सुरक्षाकर्मी बुडाक निवासी जगदीश को छह से ज्यादा बदमाशों ने मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से 500 लीटर तेल और 200 मीटर तांबे का तार लूट कर ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बांडाहेड़ी निवासी दुष्यंत ने बताया गांव बुडाक में उसने सोलर प्लांट लगाया हुआ है। जगदीश वहां सुरक्षाकर्मी है। 21 जनवरी को वह प्लांट पर मौजूद था। रात करीब 10:15 बजे प्लांट पर 6 से 7 बदमाश आए और जगदीश को पीट कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से करीब 500 लीटर तेल और 200 मीटर तांबे का तार ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed