फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The minister received the Rs 80 lakh stolen from his house; the Income Tax Department can question him if it wishes: Retired professor

घर से चोरी हुए 80 लाख रुपये मंत्री से मिले थे, चाहें तो उनसे पूछताछ करे आयकर विभाग: रिटायर्ड प्रोफेसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The minister received the Rs 80 lakh stolen from his house; the Income Tax Department can question him if it wishes: Retired professor
हिसार। शहर के ग्रीन पार्क क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर नंदलाल छाबड़ा के घर से चोरी हुए 80 लाख रुपये को लेकर नया मोड़ आ गया है। प्रोफेसर का दावा है कि यह रकम एक मंत्री से मिली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में प्रो. नंदलाल छाबड़ा से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रो. नंदलाल छाबड़ा ने बताया कि उनका संबंधित मंत्री के साथ लेनदेन रहा है। किसी काम के लिए मंत्री ने उनसे पैसे लिए थे और बाद में वही 80 लाख रुपये उन्हें वापस लौटा दिए थे। उन्होंने बताया कि यह रकम बैंक में जमा नहीं करवाई जा सकी थी, इसलिए उन्होंने नकदी घर पर ही रखी हुई थी।
विज्ञापन

प्रो. छाबड़ा ने कहा कि यदि आयकर विभाग चाहे तो मंत्री से भी इस बारे में पूछताछ कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बात का उल्लेख उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में भी किया था। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 को उनके घर से 80 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब उनसे इतनी बड़ी नकदी के स्रोत के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया था कि यह रकम मंत्री के घर से आई है और उनके साथ काफी समय से लेनदेन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई थी। चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी और नकदी बरामद होने के बाद पुलिस इस मामले में चालान भी पेश कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि आर्य नगर निवासी भजनलाल और रावलवास खुर्द निवासी यूकेश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि भजनलाल कई वर्षों से नंदलाल छाबड़ा के घर खाना बनाने का काम करता था और उसे पता था कि घर में 80 लाख रुपये रखे हुए हैं। इसी जानकारी के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed