फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The minister and former minister arrived to administer the oath to Market Committee Chairman Ravindra, while MLA Panihar was absent.

Hisar News: मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र को पदभार ग्रहण कराने पहुंचे मंत्री और पूर्व मंत्री, विधायक पनिहार रहे नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The minister and former minister arrived to administer the oath to Market Committee Chairman Ravindra, while MLA Panihar was absent.
मार्केट कमेटी चेयरमैन को मिठाई ​खिलाते मंत्री रणबीर गंगवा। 
हिसार। मार्केट कमेटी हिसार के नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र रोकी और वाइस चेयरमैन अनिल डालमिया ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हांसी के विधायक विनोद भयाना और जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हालांकि नलवा के विधायक रणधीर पनिहार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वे बाहर होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए और उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन

मंडी व्यवस्था कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मार्केट कमेटी प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान-व्यापारी समुदाय की सुविधा के लिए मंडी व्यवस्था का सुचारू संचालन अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को आधुनिक, सुरक्षित और पारदर्शी मंडी व्यवस्था प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मंडियों के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। मंडी परिसरों में सड़कों का निर्माण, शेड, लाइटिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा और तकनीकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही और समय पर मूल्य मिले, इसके लिए मंडी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव आने वाले समय में मंडियों के संचालन की मुख्य आधारशिला होंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, आशीष जोशी, चेयरमैन अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed