फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The main accused in the murder of Pradeep alias Kala Badala arrested, on police remand for three days

Hisar News: प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या का मुख्य आरोपी फौजी गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2023 01:04 AM IST
सार

फौजी ने संजू यादव की हत्या के लिए अपने साथियों को अवैध हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन
The main accused in the murder of Pradeep alias Kala Badala arrested, on police remand for three days
पुलिस गिरफ्त में काला बडाला की हत्या का आरोपी।

विस्तार

हरियाणा के हिसार में गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या करने के मुख्य आरोपी सिकंदर फौजी को हांसी की सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


इस दौरान उससे काला बडाला की हत्या को लेकर पूछताछ और अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने फौजी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फौजी पर पहले भी असलहा सप्लाई करने के मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रदीप उर्फ काला बडाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड था। वह हांसी में सेक्टर-5 में अपनी मां को मिलने के लिए आया था। इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रदीप जमावड़ी की हत्या का बदला लेने के लिए काला बडाला की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ दिन पहले ही फौजी की गैंग के चार गुर्गों को पुलिस ने पकड़ा था। चारों से छह पिस्तौल व 31 कारतूस बरामद किए गए थे। चारों ने हिसार के संजू यादव की हत्या की योजना बनाई थी। उससे पहले ही पुलिस ने चारों को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed