{"_id":"689ce2d14d3c0e26af0487b0","slug":"the-list-changed-randeeps-close-associate-brijlal-became-the-district-president-hisar-news-c-21-hsr1020-687575-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदल गई सूची, रणदीप के करीबी को कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदल गई सूची, रणदीप के करीबी को कुर्सी
Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिसार- कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ।
हिसार। कांग्रेस की ओर से जारी जिला अध्यक्ष की सूची 12 घंटे में ही बदल गई। कांग्रेस की ओर से मंगलवार रात करीब 10 बजे जारी लिस्ट में पहले लाल बहादुर खोवाल को ग्रामीण जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय ने लाल बहादुर खोवाल को फोन कर बताया कि बृजलाल बहबलपुरिया को जिला अध्यक्ष बनाया है। टाइपिंग मिस्टेक के कारण आपका नाम लिख दिया गया। बृजलाल बहबलपुरिया रणदीप सिंह सुरजेवाला का करीबी हैं।
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष ग्रामीण बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना व सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना है।
विज्ञापन
कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएगी। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन करेंगे। बृजलाल ने युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की अपनी योजनाओं की भी बात कही। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि रात को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मेरी बात हुई थी। उन्होंने कहा कि आपको जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर जारी लिस्ट में मेरा ही नाम था। सुबह फिर से विचार किया गया तो मुझे कहा कि पार्टी संगठन को चलाने के लिए बृजलाल ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं। पद को लेकर कोई बात नहीं है। हम सभी मिलकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे।
पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस का संगठन खड़ा हुआ है। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने ने कहा कि बृजलाल का अनुभव और समर्पण से हिसार में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, बरवाला से पूर्व प्रत्याशी भूपेन्द्र गंगवा, आनंद जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।