{"_id":"68360739f583a56f9b0b7864","slug":"the-issue-of-returning-files-overshadowed-the-property-tax-review-meeting-with-actions-taken-a-day-before-the-meeting-with-the-chief-minister-hisar-news-c-21-hsr1005-635199-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा बैठक में फाइल लौटाने का छाया रहा मुद्दा, मुख्यमंत्री के साथ आने वाले बैठक से एक दिन पहले एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा बैठक में फाइल लौटाने का छाया रहा मुद्दा, मुख्यमंत्री के साथ आने वाले बैठक से एक दिन पहले एक्शन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री के साथ बुधवार को होने वाली बैठक से एक दिन पहले निगमायुक्त नीरज ने प्रॉपर्टी की समीक्षा की। बैठक में फाइल लौटाने (रिवर्ट) करने का मुद्दा छाया रहा। निगमायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को टैक्स संबंधी फाइलों का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
बैठक में रिवर्ट की जाने वाली फाइलों पर निगमायुक्त नीरज ने कहा कि फाइल को रिवर्ट करते सिटीजन को एक बार में ही पूरी जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि सिटीजन एक बार में ही पूरी जानकारी निगम को उपलब्ध करवा सके। इसके अलावा अगर कर्मचारी को लगता है कि सिटीजन को जानकारी उपलब्ध करवाने में समय लगेगा तो उसकी फाइल को रद्द कर दें और जानकारी उपलब्ध हो जाने पर ही सिटीजन से फिर से आवेदन करवाया जाए। बैठक में लंबित फाइलों पर भी काफी देर तक चर्चा हुई।
इस पर डीएमसी विरेंद्र सहारण ने बताया कि क्लर्कों की ड्यूटी सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य में लगने के कारण लंबित फाइलों की संख्या में थोड़ी बढ़ गई है। मगर जल्द ही इनका निपटान कर दिया जाएगा। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों में कार्यों का समान रूप से वितरण किया जाए। ऐसा न हो कि किसी के पास काम का बोझ काफी ज्यादा है और किसी के पास काफी कम। निगमायुक्त ने सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।