फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The issue of regularization and promotion of old bus drivers was raised.

Hisar News: पुराने बस चालकों का नियमितीकरण व पदोन्नति का उठाया मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The issue of regularization and promotion of old bus drivers was raised.
हिसार। वर्ष 2016 में भर्ती पुराने बस चालकों के नियमितीकरण, पदोन्नति, जोखिम भत्ता दिए जाने और वेतनमान बढ़ाने की मांग के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चे ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मांगों के समर्थन में साझा मोर्चा 18 जनवरी को अंबाला छावनी स्थित परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च करेगा। इसकी तैयारी के तहत प्रदेशभर के सभी डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चे में शामिल सभी यूनियनों ने आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार डिपो और उप डिपो स्तर पर समितियां गठित कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए तैयार किया जा रहा है। कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान ने बताया कि पहली टीम पांच जनवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली डिपो और दोपहर दो बजे सोनीपत डिपो में बैठक करेगी। इसके बाद आठ जनवरी को 11 बजे कैथल डिपो, दोपहर दो बजे कुरुक्षेत्र डिपो में बैठक होगी। वहीं 12 जनवरी को सुबह 11 बजे अंबाला डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी टीम छह जनवरी को 11 बजे पानीपत डिपो और दोपहर दो बजे करनाल डिपो में बैठक करेगी। सात जनवरी को सुबह 11 बजे हिसार डिपो, नौ जनवरी को 11 बजे यमुनानगर डिपो तथा दोपहर दो बजे पंचकूला डिपो में गेट मीटिंग होगी। इसके अलावा 12 जनवरी को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ डिपो में भी बैठक आयोजित की जाएगी। आंदोलन की तैयारियों में कर्मचारी नेता शिवकुमार, अजय दूहन, नरेंद्र, अमित जुगलान, अरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed