फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The identity of the girl who left the fetus in the toilet of Kajla PHC, said - I was gang-raped

काजला पीएचसी के शौचालय में भ्रूण छोड़ने वाली युवती की पहचान, बोली- मेरे साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The identity of the girl who left the fetus in the toilet of Kajla PHC, said - I was gang-raped
अग्रोहा। काजला पीएचसी के शौचालय से मिले अविकसित भ्रूण मामले में नया खुलासा हुआ है। शौचालय में भ्रूण छोड़ने वाली युवती की पहचान हो गई है। युवती ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया था। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काजला पीएचसी के शौचालय 27 जुलाई को एक अविकसित भ्रूण मिला था। इस मामले में पीएचएसी के डॉ. संजीव कुमार ने अग्रोहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस ने शौचालय में भ्रूण छोड़कर जाने वाली युवती की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार युवती ने अपने बयान में बताया कि वह सतबीर नाम के व्यक्ति के घर पर सफाई करने जाती थी। इसी दौरान सतबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सतबीर ने हिसार के एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने दोस्त कुलदीप व मनोज को बुला लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस बारे में बताने पर उसके भाई को मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। करीब चार महीने की गर्भवती होने पर सतबीर ने उसे गर्भ गिराने के लिए गोलियां खिला दी। पेट में दर्द होने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे काजला पीएचसी ले गए। जब वह पीएचसी के शौचालय में गई तो उसका गर्भ गिर गया। वह भ्रूण को वहीं छोड़कर दवा लेकर घर चली गई। दो दिन बाद सफाई के दौरान मामले का खुलासा हो सका था।
विज्ञापन

भ्रूण फेंकने वाली युवती का पता चल गया है। उसने तीन युवकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - प्रियांशु दीवान, थाना प्रभारी, अग्रोहा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed