फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The High Court sought a report on accepting nominations for the post of Sarpanch in Jewra after the stipulated time.

जेवरा में सरपंच पद के लिए तय समय के बाद नामांकन स्वीकार करने पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The High Court sought a report on accepting nominations for the post of Sarpanch in Jewra after the stipulated time.
बरवाला/हिसार। बरवाला खंड के गांव जेवरा में सरपंच पद के लिए तय समय के बाद नामांकन स्वीकार किए जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद अदालत अपना फैसला देगी। हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 21 नवंबर को हैद्घ
विज्ञापन

गांव जेवरा निवासी शीला देवी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में हाईकोर्ट की जस्टिस रीतू बहरा व मनीषा की डबल बैंच में याचिका दायर की। शीला देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए गांव के राजकीय स्कूल में नामांकन लिए गए थे। इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 11 नवंबर शाम तीन बजे थे। तय समय में 7 लोगों ने सरपंच पद के लिए आवेदन किया था। जिसकी प्रति हमारे पास है। उस समय की वीडियोग्राफी हमने की, जिसमें 7 नामांकन दिखाए गए। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी ने गांव के सरपंच पद के 8 नामांकन बीडीपीओ कार्यालय में जमा करा दिए। एक नामांकन तय समय के बाद अवैध तरीके से स्वीकार किया गया। गांव के निर्वतमान सरपंच की पत्नी ऊषा ने तय समय में नामांकन नहीं भरा था। उन्होंने तय समय के बाद नामांकन जाम किया है। इस संबंध में हमने 12 नवंबर को एसडीएम बरवाला अश्वीर नैन को शिकायत दी थी। इस बारे में वीडियो साक्ष्य भी अधिकारियों को दिखाए थे। जहां हमें न्याय नहीं मिला। इसके बाद 14 नवंबर को कोर्ट में देकर जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

शीला देवी ने 16 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जहां सरकार की ओर से पेश एएजी ने कहा कि शिकायतकर्ता 17 नवंबर को डीसी के सामने पेश हो जाएं हम जांच करा देंगे। शिकायतकर्ता डीसी कार्यालय में हाजिर हुए। इस मामले में डीसी ने एडीसी नीरज को जांच अधिकारी नियुक्त किया। एडीसी नीरज ने शुक्रवार को शिकायकर्ता शीला, आरोपी ऊषा, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार का पक्ष सुना। जिला प्रशासन सोमवार को उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगा। इस रिपोर्ट के बाद पर उच्च न्यायालय फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे से पहले आ गया था आवेदन
सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आवेदन तीन बजे से पहले आ गया था। उसमें कुछ खामियां थी जिन्हें दूर करने के लिए कहा गया गया था। नामांकन प्रक्रिया में नियमों की उल्लंघना नहीं की गई।

सामान्य वर्ग की महिला बनेगी सरपंच
गांव जेवरा में करीब 3400 मतदाता हैं। इस बार गांव में सरपंच का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऊषा देवी के विवादास्पद नामांकन से पहले 7 आवेदन मिले हैं। जिसमें शिवानी, एकता, गीता, पूनम, दर्शना देवी, शीला, कमलेश रानी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed