फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The groom's cousin was beaten, the glass of the wedding procession was broken and garlands worth Rs 15,000 were taken away.

Hisar News: दूल्हे के चचेरे भाई को पीटा, बराती की गाड़ी का शीशा तोड़ 15 हजार की मालाएं ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The groom's cousin was beaten, the glass of the wedding procession was broken and garlands worth Rs 15,000 were taken away.
हिसार। गांव पनिहार चक में कुछ युवकों ने पहले दूल्हे के चचेरे भाई को पीटा फिर बराती की गाड़ी का शीशा तोड़कर 15 हजार रुपये की तीन मालाएं चोरी कर ले गए। आरोप है कि जब बराती वापस जा रही थी तो सुधीर नाम के युवक ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर सुधीर, प्रवीन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी जिले के गांव ढाणी मिठी निवासी दीपक के बताया कि 24 नवंबर को मौसी के बेटे मंदीप की शादी थी। बरात रात को पनिहार चक गांव आई थी। शादी समारोह में नाचते समय ढाणी किशनलाल निवासी सुधीर और पनिहार चक के प्रवीन ने साथियों के साथ उसे पीटा। इसके बाद सुधीर ने गाड़ी का शीश तोड़कर 15 हजार रुपये की मालाएं चोरी कर ली। विदाई रस्म के बाद दीपक भाई के साथ गाड़ी में जा रहा है। इस दौरान चौधरीवास टोल के पास सुधीर ने ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed