{"_id":"616f12f5e88d1735ed3bef02","slug":"the-girl-accused-the-brother-in-law-of-her-sister-and-her-friend-of-rape-hisar-news-hsr6148506162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब फेंकने वाली युवती ने पीड़ित युवक व उसके दोस्त पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब फेंकने वाली युवती ने पीड़ित युवक व उसके दोस्त पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
युवती ने ममेरी बहन के देवर और उसके दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
हिसार। जाट कॉलेज के सामने ममेरी बहन के देवर पर तेजाब फेंकने वाली दिव्यांग युवती ने पीड़ित जींद जिला निवासी युवक और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी के पास उसके कुछ फोटो और वीडियो हैं, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उससे अब 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। हालांकि पीड़िता तेजाब फेंकने के मामले में सेंट्रल जेल-2 में बंद है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी ममेरी बहन की शादी में युवक से मुलाकात हुई थी। शादी के बाद आरोपी ने उसकी बहन से उसका नंबर लेकर फोन करने शुरू कर दिए। वह उससे कहता था कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। साल 2017 में वह उसे मिलगेट एरिया में अपने दोस्त के घर पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बनाया व फोटो ले लिए। शारीरिक शोषण के कारण गर्भवती हो गई थी। उसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने दिव्यांग कहकर मना कर दिया। उसने कहा कि वह उससे शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन उसे सिंगापुर जाने के लिए दस लाख रुपये की जरूरत है। अगर वह उसे दस लाख रुपये देगी तो वह उससे साथ शादी कर लेगा।
आरोप : युवक ने की थी तेजाब डालने की कोशिश
आरोप है कि आरोपी ने उसे आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया। कहा कि वह उसके फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोपी के झांसे में आकर वह जाट कॉलेज के पास पहुंची तो आरोपी ने एक शीशी से उसके ऊपर कुछ डालने का प्रयास किया, विरोध के दौरान शीशी में भरा ज्वलंनशील पदार्थ आरोपी के ऊपर गिर गया, इसके बाद वह डर कर वहां से भाग गई। इसके बाद आरोपी के घरवालों ने तेजाब फेंकने का आरोप डालकर पुलिस में शिकायत दे दी थी।