{"_id":"62ed4dfe9b5cea47816ecfb2","slug":"the-gang-that-killed-the-mother-in-law-shot-the-dairy-operator-hisar-news-hsr6385289113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक सुरजीत को गोली मारकर बदमाश बोले - वकील की मां व पत्नी की हत्या हमने की थी, आगे भी करते रहेंगे ताकि हमारा न्म हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक सुरजीत को गोली मारकर बदमाश बोले - वकील की मां व पत्नी की हत्या हमने की थी, आगे भी करते रहेंगे ताकि हमारा न्म हो
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुरजीत।
- फोटो : Hisar
हिसार/हांसी। न्यू आदर्श कॉलोनी में सास-बहू की गोलियां मार कर हत्या करने वाले गिरोह ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे तोशाम मार्ग पर दूध डेयरी के संचालक सुरजीत के दोनों पैरों में गोली मार दी। आरोपियों ने घायल सुरजीत के बड़े भाई बलजीत को भी जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर किए और फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी ने कहा कि नाम है रोमियो, वकील की मां-पत्नी की हत्या हमने ही की है ताकि हमारा नाम हो। आरोपी काले रंग की पोलो कार में आए थे। बताया जा रहा है यह एक दिन पहले वकील के घर से लूटी गई कार ही है।
ढाणी गुजरान निवासी बलजीत का कहना है कि तोशाम मार्ग पर पटेल नगर कॉलोनी में दो दूध की डेयरी हैं। सुबह करीब पांच बजे काले रंग की पोलो कार में पांच बदमाश उनकी डेयरी में आए लेकिन वहां पर कोई नहीं था। बदमाशों ने डेयरी में तोड़फोड़ की और छप्पर में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी उसके भाई सुरजीत की डेयरी पर पहुंचे। वहां पर काम करने वाले मजदूर काली के साथ मारपीट की और उसे कहा कि मालिक को फोन कर बुला। इसी दौरान भाई सुरजीत गायों का दूध निकालने के लिए डेयरी पर आ गया। इसी दौरान मोनू उर्फ रोमिया ने पिस्तौल निकाली और भाई के दोनों पांवों में गोली मार दी। मौके पर मौजूद एक महिला शोर मचाने लगी तो उसकी तरफ पिस्तौल तानी और कहा चुप नहीं तो गोली मार दूंगा। आरोपियों ने जाते समय रास्ते में बलजीत को जान से मारने की धमकी दी और कहा कल वकील की मां-पत्नी को मारा था, अगली बार तुम्हें भी मार देंगे। इसके बाद घायल सुरजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ।
दहशत फैला रहा रोमियो गिरोह
सुरजीत को गोली मारने के बाद एक बदमाश बोला मेरा नाम मोनू उर्फ रोमियो है। शहर के वकील की मां और पत्नी की हत्या भी हमने ही की है। आगे भी वारदात करते रहेंगे ताकि हमारा नाम हो।