{"_id":"698e13c940d0751ec40cf2b9","slug":"the-focus-will-be-on-stubble-management-awareness-will-be-raised-about-organic-farming-hisar-news-c-21-hsr1020-810254-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पराली प्रबंधन पर रहेगा फोकस, जैविक खेती की जगाई जाएगी अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पराली प्रबंधन पर रहेगा फोकस, जैविक खेती की जगाई जाएगी अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) में 14 फरवरी से तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो शुरू होने जा रहा है। इस बार एक्सपो में पराली प्रबंधन और जैविक खेती पर विशेष फोकस रखा गया है ताकि किसान आधुनिक कृषि मशीनों और बायो-डीकंपोजर के बारे में विशेषज्ञों से सीधे जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे वे धान की कटाई के बाद बचे अवशेषों को जलाए बिना ही खाद में बदल पाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।
टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि एक्सपो में उन्नत और आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों को भी कई कंपनियां लॉन्च करेंगी। हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर और बेलर का लाइव डेमो होगा। किसान इन मशीनों को चलाकर देख सकेंगे और मशीनों से जुड़ी जानकारी निजी कंपनियों के विशेषज्ञों से ले सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें सूक्ष्म खेती और जैविक खेती के तरीकों पर भी जानकारी दी जाएगी। बायो-डीकंपोजर के उपयोग से पराली को खाद में बदलने और अगली फसल के लिए खेत तैयार करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।
किसानों से भागीदारी की अपील :
एक्सपो में किसानों को सूचना पहुंचाने के लिए एजेंसियों के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान आएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को समझकर अपने खेतों में लागू करें। डॉ. जैन ने किसानों से अपील की कि वे मेले में जरूर आएं और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उठाकर पराली जलाने की परंपरा को कम करें और जैविक खेती को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
गंगवा करेंगे उद्घाटन, दूसरे दिन भागीरथ चौधरी और श्याम सिंह राणा पहुंचेंगे :
14 फरवरी को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन यानी 15 फरवरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एक्सपो में उपस्थित होंगे। पिछले वर्ष इस तीन दिवसीय मेले में करीब पौने दो लाख लोगों ने भाग लिया था जबकि इस बार ढाई से पौने तीन लाख किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।