{"_id":"6ae23d4aa5bf8f3856004f23","slug":"the-festive-spirit-of-karwa-chauth-prayer-thalis-trays-on-display-in-the-markets-hisar-news-c-21-hsr1020-982548-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: करवा चौथ की रौनक, बाजार में सजीं पूजा की थालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: करवा चौथ की रौनक, बाजार में सजीं पूजा की थालियां
Wed, 28 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिसार करवा चौथ की तैयारी को लेकर मेहंदी लगवाती महिला। संवाद
हिसार। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत की तैयारियों में महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी के साथ सजने-संवरने में भी जुटी हैं। बाजार में करवा, छलनी और सजावटी थालियों की मांग बढ़ रही है। वहीं, मेहंदी कलाकारों के पास पहले से बुकिंग हो रही है और ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, क्लीनअप, वैक्सिंग व मेकअप जैसी सेवाओं के लिए महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है।
करवा चौथ पर पूजा की थाली, करवा और छलनी का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने त्योहार से काफी पहले ही सामान जुटाना शुरू कर दिया था। बाजार में लाल और सुनहरे रंग की थालियों के साथ मोती, मिरर वर्क और गोटा-पट्टी से सजे कई डिजाइन उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन वाली थालियां खरीद रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -
150 से 1100 रुपये तक की सजावटी थालियां
बाजार में 150 से 1100 रुपये तक की सजावटी थालियां उपलब्ध हैं। 500 से 700 रुपये तक की थालियों की मांग अधिक है। लाल और सुनहरे रंग की थालियों पर मोती, मिरर वर्क और गोटा-पट्टी की सजावट महिलाओं को पसंद आ रही है। कई महिलाएं थाली के साथ करवा और छलनी भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन
- मोहन, थाली विक्रेता।
-- -- -- -- -- -- -
पारंपरिक मेहंदी की मांग बरकरार, पहले से बुकिंग
करवा चौथ से पहले मेहंदी कलाकारों के पास बुकिंग बढ़ रही है। महिलाएं पारंपरिक भारतीय मेहंदी के बारीक बेल-बूटे और भरे हुए डिजाइन पसंद कर रही हैं। साधारण मेहंदी की कीमत करीब 500 रुपये से शुरू होती है, जबकि बारीक डिजाइन के लिए 1100 रुपये या अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं।
- पारस, मेहंदी कलाकार।
-- -- -- -- -- -- -
ब्यूटी पार्लरों में भी बढ़ी हलचल
करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, क्लीनअप, वैक्सिंग और मेकअप की बुकिंग करवा रही हैं। पार्लरों में इन सेवाओं के पैकेज भी उपलब्ध हैं। महिलाएं भीड़ से बचने के लिए पहले ही समय तय कर रही हैं।
- नेहा, ब्यूटी पार्लर संचालक।