{"_id":"677192d306a165e6b80cd794","slug":"the-family-members-freed-the-accused-of-theft-after-scuffling-with-the-policemen-hisar-news-c-21-hsr1005-534640-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस को आरोपी के परिजनों ने घेर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस को आरोपी के परिजनों ने घेर लिया
Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पश्चिम बंगाल में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी को महाबीर कॉलोनी से पकड़कर अपने साथ ले जा रही पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय एचटीएम थाना पुलिस को आरोपी के परिजनों ने घेर लिया।
पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर हंगामा किया और आरोपी को छुड़वा लिया। इस दौरान एएसआई विनोद कुमार को चोटें भी आईं। पुलिस ने हाथापाई करने और आरोपी को छुड़वाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के उप निरीक्षक किशोर कुमार दास पांच पुलिसकर्मियों के साथ एचटीएम थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां चोरी के मामले में नामजद संदीप कुमार महाबीर कॉलोनी में रहता है। इसके बाद 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ महाबीर कॉलोनी पहुंचे। आरोपी संदीप को उसके घर के पास ही पकड़ लिया। आरोपी को थाने ले जाने के दौरान उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की दोनों टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
15-20 लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़वा लिया। इसके बाद संदीप मौके से फरार हो गया। हाथापाई के दौरान एएसआई विनोद कुमार के हाथ पर चोटें लगीं। घटना की जानकारी मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।