फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The drinking water project which was stalled for three and a half years has opened up, the remaining work of Amrit Yojana was started by the Cabinet Minister

Hisar News: साढ़े तीन साल से ठप पेयजल परियोजना की राह खुली, अमृत योजना का शेष कार्य कैबिनेट मंत्री ने कराया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The drinking water project which was stalled for three and a half years has opened up, the remaining work of Amrit Yojana was started by the Cabinet Minister
विकास कार्यों के शुभारंभ पर नारियल फोड़ते मंत्री रणबीर गंगवा। 
हिसार। आखिरकार वार्ड 11 में अमृत योजना के तहत साढ़े तीन साल से ठप पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को नारियल फोड़कर काम शुरू करवाया। इस कार्य पर 19.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड के तीन तालाबों का नवीनीकरण और स्टेडियम का अपग्रेडेशन भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर 4-5 हजार लोगों को जलापूर्ति में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत वार्ड 11 में करीब 35 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछानी थी। अक्तूबर 2018 में एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया गया, जिसे मार्च 2020 तक पूरा किया जाना था, लेकिन एजेंसी निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर सकी। अतिरिक्त समय भी दिया गया, फिर भी मई 2021 में काम बंद कर दिया। इस पर नगर निगम प्रशासन ने जनवरी 2022 में क्लॉज-3 लगाकर एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया और मुख्यालय से फिर से टेंडर लगाने की अनुमति मांगी, जो अगस्त 2023 में मिली। अप्रैल 2024 में चौथी बार लगाए गए टेंडर में सफलता मिली और टेंडर अलॉट हुआ। दिसंबर 2024 में नए पाइप भी पहुंच गए।
विज्ञापन

रामसरा, माइथन व ढाब तालाब का नवीनीकरण
सातरोड में तीन तालाबों का नवीनीकरण किया जाना है, जिसमें रामसरा, माइथन व ढाब तालाब शामिल हैं। इन पर लोगों ने कब्जे भी किए हुए हैं। नवीनीकरण का कार्य शुरू करने से पहले निगम को इन कब्जों को हटाना पड़ेगा। हालांकि निगम अधिकारियों का तर्क है कि फिलहाल जितनी जगह पर कब्जे नहीं है, वहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 11 की हनुमान कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी एक्सटेंशन, बालाजी कॉम्प्लेक्स व आदर्श नगर में इंटरलॉकिंग सड़कें भी बनाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 8 में बनेगा सामुदायिक केंद्र
वार्ड 8 में श्मशान घाट के साथ लगती करीब एक एकड़ जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसमें एक हॉल, दो कमरे, रसोई व शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 12 क्वार्टर मेन रोड को भी सीसी बनाया जाएगा।
चुनावी वादों को पूरा कर रही है सरकार: रणबीर

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चुनाव के समय जब यहां आया था तो हालत काफी खराब थी। अब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को शुरू करवाया जा रहा है। चुनाव में जो भी वादे किए थे, सरकार उन्हें पूरा कर रही है। सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसे सुंदर वार्ड बनाया जाएगा। गंगवा ने वार्ड 8 में श्मशान भूमि के लिए मोक्ष वाहन देने की घोषणा भी की। इसका संचालन व रखरखाव श्मशान भूमि समिति करेगी। निगमायुक्त नीरज कुमार, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, निवर्तमान मनाेनीत पार्षद राजपाल मांडू, निवर्तमान पार्षद भूप सिंह रोहिला, मनोहर लाल व जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

कप्तान स्कूल के पास न भरे पानी
मिल गेट एरिया में विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मौके पर मौजूद एक्सईएन को साफ कहा कि इस इलाके में पानी की निकासी को लेकर खास व्यवस्था करें। कप्तान स्कूल के पास जलभराव नहीं होना चाहिए। अगर दोबारा एस्टीमेट बनाने की जरूरत है तो भी बनाएं। उन्होंने अस्थायी पाइपलाइन डालकर निकासी की व्यवस्था करने का सुझाव देने के साथ ही ड्रैनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
-------



कैबिनेट मंत्री ने इन कार्याें का किया शिलान्यास



कार्य लागत लाख रुपये में



अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाना 1932



तीन तालाबों का नवीनीकरण 774.68



सातरोड में स्टेडियम का अपग्रेडेशन 99.30



हनुमान कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क 94.65



हनुमान कॉलोनी एक्सटेंशन व बालाजी कॉम्प्लेक्स में इंटरलॉकिंग सड़क 63.19



कैंट के नजदीक आदर्श नगर में इंटरलॉकिंग सड़क 82.61



08-12 र्क्वाटर रोड पर सामुदायिक केन्द्र का निर्माण 310



12 र्क्वाटर मेन रोड का सीसी से निर्माण 192.20



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed