{"_id":"6887c730be30dec7690757a6","slug":"the-development-stream-of-hansi-flowed-into-the-sewer-overflow-and-the-broken-sewer-line-increased-the-trouble-hisar-news-c-21-hsr1020-676314-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी के विकास की धारा सीवर ओवरफ्लो में बही, टूटीं सीवर लाइन ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी के विकास की धारा सीवर ओवरफ्लो में बही, टूटीं सीवर लाइन ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
मुलतान कॉलोनी में टूटा हुआ सीवरेज मेनहोल। जागरूक पाठक
हांसी। बारिश के बाद शहर की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे सड़कों और गलियों में गंदा पानी भर गया है। वहीं, पेयजल पाइपलाइन डालने और गलियों के निर्माण कार्य के चलते सीवरेज लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के बाद कचरा जमा होने के कारण जगह-जगह सीवरेज लाइनों में रुकावट आ रही है।
शहर की राम लाल कॉलोनी, परशुराम गेट, गांधी कॉलोनी, उत्तम नगर, वार्ड 11 और 14 जैसे क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई गलियों को पेयजल लाइन डालने के लिए तोड़ा गया, जिससे सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय निवासी धीरज भुटानी ने बताया कि उनकी गली में मैनहोल टूटा हुआ है, जिससे लगातार गंदा पानी भर रहा है और लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उत्तम नगर के श्रीराम शरणम् आश्रम के सामने भी हालात बिगड़े हुए हैं। गली के निर्माण से पहले ही यहां सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। जनस्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि किसी ने सीवरेज मेनहोल में निर्माण सामग्री डाल दी, जिससे निकासी अवरुद्ध हो गई।
विज्ञापन
मुख्य बाजार और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हालात बदतर
पुराना बस स्टैंड के पास भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या विकराल हो चुकी है। दुकानदार पुनीत जैन, मुकेश जैन, राघव, नरेश नंबरदार और राहुल ने बताया कि गंदा पानी दिनभर रोड पर जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतराते हैं। इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि ये समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
डिस्पोजल पंप की मोटरें खराब
खरड़ चुंगी और समाधा रोड पर स्थित डिस्पोजल पंप की मोटरें भी काम नहीं कर रही हैं, जिसके चलते सीवरेज का पानी समय पर नहीं निकल पा रहा। हालांकि, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मोटरें खराब नहीं हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है।
सीवरेज लाइन की कराएंगे सफाई
बारिश में सड़कों पर जमा गंदगी पानी के माध्यम से सीवरेज लाइन में जमा हो गई है। इसके कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके लिए सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जाएगी। जहां गलियों में सीवर लाइन टूटी हुई है, उसे जल्दी दुरुस्त करवा देंगे। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी