फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The destitute animal picked up the student of class 5 and threw it in the pond, died due to drowning

बेसहारा पशु ने 5वीं कक्षा के छात्र को उठाकर तालाब में फेंका, डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The destitute animal picked up the student of class 5 and threw it in the pond, died due to drowning
बरवाला/हिसार। शहर के खरकड़ा-बनभौरी मार्ग के बीच बने तालाब के पास खेल रहे दस वर्षीय अमनदीप को बेसहारा पशु ने टक्कर मार दी। इससे वह तालाब में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। वार्ड-चार निवासी अमनदीप 5वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के खरकड़ा-बनभौरी मार्ग पर तालाब के पास बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बेसहारा पशुओं में लड़ाई हो गई, अमनदीप उनकी चपेट में आ गया। टक्कर लगने से वह तालाब में डाल गिरा और डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने बच्चे के चाचा बलराज के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। वहीं, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से लावारिश पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान तक नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो साल में 9 लोगों की जान ले चुके बेसहारा पशु
पिछले दो साल में बरवाला बेसहारा पशुओं के कारण 9 लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। बेसहारा पशुओं के कारण 26 लोग चोटिल हो चुके हैं। पुरानी व नई सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, पुलिस थाना के सामने, हांसी चौक, रेलवे रोड, शहर के लगभग हर गली मोहल्ले में आवारा पशु विचरण करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मामले को सीएम, डिप्टी सीएम के संज्ञान में भी लाया जाएगा। ऐसे पशुओं को गोशाला भेजने की प्राथमिकता रहेगी। गोशालाओं से भी बातचीत की जाएगी। - जोगीराम सिहाग, विधायक, बरवाला

कैटल फ्री हिसार की सबसे बड़ी समस्या भी पशु....
हिसार शहर को वर्ष 2017 में कैटल फ्री घोषित किया जा चुका है। बेसहारा मुक्त शहर की वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या भी बेसहारा पशु हैं। एक अनुमान के अनुसार यहां 4 हजार से अधिक बेसहारा पशु शहर की सड़कों पर हैं। पिछले चार साल में 8 लोगों की मौत बेसहारा पशुओं के कारण हो चुकी है। दस लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed