फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The day's temperature in Balsamand reached 39.7 degrees, the hottest in the state

Hisar News: बालसमंद में दिन का पारा 39.7 डिग्री पहुंचा, प्रदेश में रहा सबसे गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The day's temperature in Balsamand reached 39.7 degrees, the hottest in the state
हिसार। जिले के बालसमंद में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे ही तीखी धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। दिनभर तेज धूप खिली रहने का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, बालसमंद में दिन का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिसार में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और बालसमंद में 16.7 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में थार मरुस्थल से गर्म और शुष्क हवाओं ने वातावरण में मौजूद नमी को सोख लिया है, जिससे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में मौसम लगातार साफ और शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। मगर जैसे ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रात तक यह आगे निकल जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को पश्चिमी उत्तरी दिशा से तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि फिर तापमान में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed