फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The contractor has ordered cages, they will catch monkeys from today.

Hisar News: ठेकेदार ने मंगवाए पिंजरे, आज से पकड़ेंगे बंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The contractor has ordered cages, they will catch monkeys from today.
हिसार। शहर से बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार ने पिंजरे मंगवा लिए हैं। हालांकि मंगलवार होने के कारण बंदर नहीं पकड़े गए। ठेकेदार का कहना है कि बुधवार से बंदर पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने शहर से बंदर पकड़ने के लिए टेंडर अलॉट किया है। एजेंसी को प्रति बंदर के लिए 1400 रुपये का भुगतान किया जाएगा। एजेंसी बंदरों को पकड़कर नूंह के फिरोजपुर झिरका के जंगलों में छोड़कर आएगी। इससे पहले जिस ठेकेदार को टेंडर दिया गया था, उसने बंदर पकड़ने से मना कर दिया था। बार-बार पत्र लिखने के बाद जब ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया तो निगम ने ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया और उसकी सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली। शहर में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। शहरवासी बंदरों से काफी परेशान हैं और लंबे समय इन्हें पकड़ने की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed