फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The community centre in the most expensive sector 9-11 will now be fully air-conditioned

Hisar News: सबसे महंगे सेक्टर 9-11 का सामुदायिक केंद्र अब पूरी तरह वातानुकूलित होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The community centre in the most expensive sector 9-11 will now be fully air-conditioned
सेक्टर 16-17 का सामुदायिक केंद्र। 
हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 में बना सामुदायिक केंद्र जल्द ही पूरी तरह से वातानुकूलित सुविधा से युक्त होगा। इसमें 25 एसी के अलावा पंखे व लाइट भी लगाई जाएंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने 38.76 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसे तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 में करीब 2 साल पहले सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया था। इस पर करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आई थी। अभी इसमें लाइट, पंखे व एससी की सुविधा नहीं है। इसकी बुकिंग करवाने वाले व्यक्ति को ही इनका प्रबंध करना पड़ता है, जबकि बुकिंग के मामले में यह सबसे महंगा सामुदायिक केंद्र है। यहां कार्यक्रम की बुकिंग के लिए करीब 50 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

ये विकास कार्य होंगे



एससी-25

एलईडी-150



हाईमास्ट-12

सेक्टर 1-4 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगेंगी स्ट्रीट लाइट



सेक्टर 1 व 4 में नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसे लेकर टेंडर अलॉट किया जा चुका है। सेक्टर 4 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 12.41 लाख रुपये की लागत से 40 स्ट्रीट लाइट व 4 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं सेक्टर 1 में 5.50 लाख रुपये के खर्च से 20 स्ट्रीट लाइट व एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर अलॉट नहीं, मास्टर रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम अटका



सेक्टर-14 पार्ट टू व सेक्टर-33 के मास्टर रोड (45 मीटर) पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम टेंडर अलॉट न होने के कारण करीब 4 माह से अटका है। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट न लगने से दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। अधिकारियों के अनुसार 4 किलोमीटर लंबे इस रोड पर 145 पोल लगाए जाएंगे, जिन पर 236 स्ट्रीट लाइट लगेंगी। एक लाइट 135 वॉट की होगी। इन लाइटों के लगने से तीनों सेक्टरों की हजारों की आबादी को फायदा होगा। एचएसवीपी के जेई शमशेर ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में एसी व लाइट लगाने को लेकर एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed