{"_id":"69580c219c8bca30660769bf","slug":"the-cold-wind-wreaked-havoc-fog-disrupted-flights-and-train-services-hisar-news-c-21-hsr1005-782886-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्द हवा ने ढहाया सितम, धुंध का हवाई और ट्रेन सेवा पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्द हवा ने ढहाया सितम, धुंध का हवाई और ट्रेन सेवा पर असर
विज्ञापन
हिसार। क्षेत्र में शुक्रवार को दो दिन बाद भीषण कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन सर्द हवा ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। लोग कड़ाके की ठंड के कारण कंपकंपाते नजर आए। दिनभर बादल रहे और सूरज के दर्शन नहीं होने से सर्दी का असर ज्यादा रहा। खराब मौसम का असर हवाई और ट्रेन सेवा पर भी दिखा। चंडीगढ़ से हिसार और यहां से अयोध्या के लिए फ्लाइट रद्द रही। इस वजह से चंडीगढ़ से न तो फ्लाइट हिसार आई और न यहां से अयोध्या गई। वहीं ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चलीं। उधर अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है।
शहर में सुबह से ही सघन कोहरा छाया रहा। इसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। अल सुबह दृश्यता घटकर 600 मीटर पहुंच गई। यही नहीं कोहरे के कारण लगातार धूप नहीं निकली। साथ ही उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। दिन ढलते ही ठंड के तेवर और कड़े हो गए। अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा रहा। खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार और हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द रही। चंडीगढ़-हिसार फ्लाइट का पहुंचने का समय 11 बजे है। इसके बाद यह फ्लाइट सुबह 11.25 बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है। अयोध्या से इसकी हिसार वापसी दोपहर बाद 3.50 बजे होती है और फिर शाम सवा 4 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। इन उड़ान सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें आवागमन के लिए अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ा।
ट्रेन यातायात पर भी पड़ा असर
मौसम में आए बदलाव के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को कोहरे का प्रभाव नहीं था लेकिन राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली गाड़ियां लेट रहीं। दूसरे प्रदेशों में कोहरा होने से ट्रेन वहां पर प्रभावित रहीं। कोहरे को लेकर रेलवे ने फॉग लाइट को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। मौसम की मार से रोडवेज की बसें भी अछूती नहीं हैं। रात के समय चलने वाली चंडीगढ़, जयपुर की बसों को घने कोहरे व सर्दी के चलते बंद किया गया है। अल सुबह अन्य जिलों से आने वाली बसें भी देरी से पहुंच रही हैं। रोडवेज महाप्रबंधक ने बसों को नियंत्रित गति में चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कौनसी ट्रेन कितनी देर से पहुंची
श्री गंगानगर एक्सप्रेस 1.35 घंटे
साबरमती एक्सप्रेस 1.04 घंटे
बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस 15 मिनट
हिसार -रेवाड़ी पैसेंजर 44 मिनट
फाजिल्का -रेवाड़ी एक्सप्रेस 38 मिनट
बठिंडा -रेवाड़ी एक्सप्रेस 10 मिनट
निगम ने की अलाव की व्यवस्था
अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। निगम की तरफ से जगजीवन नगर में बने स्थानी रैन बसेरे पर अलाव का इंतजाम किया है। इसके अलावा पुराना गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड व मधुबन पार्क के पास बने अस्थायी रैन बसेरों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी
कड़ाके की सर्दी के कारण जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, उल्टी-दस्त आदि के मरीज ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अजीत लाठर ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान गर्म वस्त्र पहनें। सुबह-शाम घर से बाहर न निकले। ठंडी चीजों का सेवन न करें और गुनगुने पानी का सेवन करें।
पिछले दिनों ये रहा तापमान
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
01 जनवरी-14.6-4.2
31 दिसंबर-14.5-7.1
30 दिसंबर-20.0-5.8
29 दिसंबर-20.5-2.1
28 दिसंबर-22.6-2.5
27 दिसंबर-22.5-5.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )