फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The clouds returned after longing for the whole day

Hisar News: दिन भर तरसा कर लौट गए बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The clouds returned after longing for the whole day
हिसार दोपहर को चली आंधी के बाद मौसम हुआ सुहाना छाए रहे बादल।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। शनिवार को मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई। दिनभर आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। बादल एक बार फिर से बिना बरसे ही लौट गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। जिसमें हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से मानसून वापस लौटना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले करीब डेढ़ महीने से मानसूनी ब्रेक चल रहा था। लगातार उष्ण, आर्द्र पश्चिमी हवाओं के कारण लगातार तापमान में तेजी दर्ज की जा रही थी। जिस कारण तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था। उमस का स्तर अधिक होने के कारण लोगों को काफी परेशानी सहनी पड़ रही थी। अब मौसम ने करवट बदली है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश रिकॉर्ड की गई। हिसार में शनिवार सुबह से ही बादलों का प्रभाव था। लोगों को बारिश की उम्मीद थी। पूरा दिन उम्मीद में ही बीत गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बता दें कि हिसार में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 6 अगस्त के बाद से बारिश दर्ज नहीं की गई है। जिस कारण जिले में फसलों को काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed