{"_id":"68fe76d14918f37b8e07452c","slug":"the-chief-engineer-scolded-the-sdo-arent-you-ashamed-its-painful-to-lift-the-phone-as-a-servant-of-the-people-issued-a-charge-sheet-hisar-news-c-21-hsr1020-737365-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुख्य अभियंता ने एसडीओ को लगाई फटकार...शर्म नहीं आ रही, लोगों के सेवक होकर फोन उठाने में दर्द होता है, चार्जशीट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुख्य अभियंता ने एसडीओ को लगाई फटकार...शर्म नहीं आ रही, लोगों के सेवक होकर फोन उठाने में दर्द होता है, चार्जशीट किया
विज्ञापन
हांसी के विश्राम गृह में शिकायतें सुनते मुख्य अभियंता राजेंद्र सभरवाल। संवाद
हांसी। उद्योगपतियों की लगातार शिकायतों पर बिजली निगम के मुख्य अभियंता राजेंद्र सभरवाल ने रविवार को भिवानी रोड स्थित शहरी कार्यालय के एसडीओ प्रमोद को फोन न उठाने और समस्याओं का समाधान न करने पर चार्जशीट कर दिया। इस दाैरान मुख्य अभियंता ने फटकार लगाते हुए एसडीओ से कहा कि शर्म नहीं आ रही। लोगों के सेवक हैं और लोगों के ही फोन उठाने में दर्द होता है, इसे चार्जशीट करो। वहीं उद्योगपतियों ने कहा कि लाखों रुपये का बिजली बिल भरने के बाद भी उन्हें निर्बाध बिजली नहीं मिलती, न ही अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब देते हैं।
हांसी के इंडस्ट्री एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक व कमिश्नर अशोक गर्ग से शनिवार शाम को उनके आवास में मिला। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने बिजली विभाग के प्रति गंभीर शिकायतें रखीं। सदस्यों ने बताया कि लाखों रुपये का बिजली बिल एवं किराया देने के बावजूद उद्योगों को न तो किसी निर्धारित बिजली आपूर्ति शेड्यूल की जानकारी दी जाती है व न ही निगम के कोई अधिकारी समय पर शिकायतों का समाधान करते हैं।
शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रबंध निदेशक ने मुख्य अभियंता को हांसी भेजा। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में शिकायतें सुनने पहुंचे। वहां पर हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल ने कहा कि फोन करते हैं तो एसडीओ फोन नहीं उठाता। शिकायत के बाद भी शिकायत का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और फैक्टरी मालिक लाखों रुपये का बिल चुकाने के बावजूद घंटों बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं। निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर मुख्य अभियंता ने वहां पर एसडीओ को फटकार लगाई और चार्जशीट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अलग से इंडस्ट्रियल फीडर बने
पिछले 15 दिन का रिकॉर्ड देखो तो पता लगेगा कि उद्योगपति बिजली के लिए कितने परेशान हो रहे हैं। व्यापारियों को निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाए। हरियाणा में बिजली सरप्लस है, जबकि यहां 3 से 4 घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। अलग से इंड्रस्ट्रियल फीडर बनाया जाए, ताकी फैक्टरियों में काम न रुके। शिकायतों पर समाधान भी तुरंत हो। - प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल।
एक्सईएन ने सुनवाई नहीं की, मेरा कनेक्शन काटो
उद्योगपत्ति सतबीर तायल ने बताया कि फैक्टरी में बिजली समस्या होने पर वह एक्सईएन के पास गए। इसके बाद एक्सईएन ने फोन नहीं उठाया व न ही एसडीओ, जेई ने फोन उठाया। डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल भर रहा हूं, जबकि बिजली हमारे पास नहीं है। मेरा कनेक्शन काटो, ऐसा व्यापार मुझे नहीं करना है।
एसडीओ से लाइनमैन तक जवाब नहीं आता
व्यापारी बोले-बिजली का कट लगने पर यह नहीं पता चल पाता है कि बिजली कब आएगी। अगर एसडीओ से पूछते हैं तो वह कहते हैं कि जेई से पूछो, जेई से पूछो तो वह कहता है कि लाइनमैन से बात करो। लाइनमैन भी समय के बारे में नहीं बता पता।
कॉल डिटेल निकलवाएंगे
एसडीओ की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। इससे पता लगेगा कि कितने फोन नहीं उठाए हैं। उस आधार पर आगामी कार्रवाई करेंगे। अभी एसडीओ को चार्जशीट किया है। हांसी में उद्योगपतियों की काफी समस्या आ रही थी, जिस पर मैं यहां आया। 15 दिन में दोबारा आऊंगा। जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां पर ट्रांसफार्मर लगवाएं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, उसमें शिकायतों को देखूंगा। - राजेंद्र सभरवाल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम, हांसी।