{"_id":"622a4c99c460b11b372b6f29","slug":"the-chain-was-snatched-from-the-woman-100-meters-away-from-the-city-police-station-after-two-hours-the-chain-and-ring-was-snatched-from-the-woman-in-pathana-mohalla-too-hisar-news-hsr626347096","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर थाना से 100 मीटर दूर महिला से चेन छीनी, दो घंटे बाद पठाना मोहल्ला में भी महिला से छीनी चेन व अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर थाना से 100 मीटर दूर महिला से चेन छीनी, दो घंटे बाद पठाना मोहल्ला में भी महिला से छीनी चेन व अंगूठी
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देती मीनाक्षी।
- फोटो : Hisar
हिसार। शहर पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर छीना झपटी की दो वारदात हुई। दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इसके दो घंटे बाद ही दो युवकों ने एक अन्य महिला से पहले रास्ता पूछा फिर उन्हें मंत्र पढ़कर सम्मोहित कर उनके सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों महिलाओं ने इस बारे में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है।
पार्क से घर लौट रही थी
शहर थाना के पास 12 मोहल्ला में रहने वाले अशोक कुमार की पत्नी वीना देवी दोपहर बाद जिंदल पार्क गई थी। वीना ने बताया कि करीब तीन बजे पार्क से घर की तरफ आ रही थी। शहर थाना से 100 मीटर ही चली थी, कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन कर ऑटो मार्केट की तरफ चले गए। घटना के बाद शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।
बच्चों को पार्क में घूमाने ले जा रही थी महिला
पठाना मोहल्ला मस्जिद वाली गली में रहने वाले सुरेंद्र सोनी ने बताया कि वे जेवरात बनाने का काम करते हैं। वीरवार शाम को पत्नी मीनाक्षी तीन साल की बेटी हिमांशी और आठ साल के बेटे हर्षित को जिंदल पार्क में घूमाने के लिए घर से निकली थी। शाम करीब पौने पांच बजे जब वह शहर पुलिस थाना से दौ मीटर पहले जलघर के सामने पहुंची तो वहां पर दो युवक खड़े हुए थे। इसी दौरान वहां खड़ा एक युवक मिनाक्षी के पास आया और उसने रास्ता पूछा। पत्नी ने उसे रास्ता बताने से इनकार कर दिया। युवक मंत्र पढ़ने लगा। कुछ देर उसने मंत्र पढ़े और मुझे पता नहीं चला कि किस समय उसने मेरे गले से एक तोले सोने की चेन और हाथ मे पहनी हुई आधे तोले की सोने की अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन कर रहे है। एरिया की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे है। - कृष्ण कुमार, शहर थाना प्रभारी, हिसार।

गले से सोने की चेन झपटने की जानकारी देती वीना देवी।- फोटो : Hisar