{"_id":"682e2753b93b6e91c103722b","slug":"the-car-lost-balance-and-collided-with-the-barrier-bamboo-went-through-it-mother-in-law-and-daughter-in-law-died-hisar-news-c-21-hsr1013-631216-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संतुलन बिगड़ने से बैरियर से टकराई कार, बांस हुआ आरपार, सास-बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संतुलन बिगड़ने से बैरियर से टकराई कार, बांस हुआ आरपार, सास-बहू की मौत
विज्ञापन
हांसी कार में घुसे हुए बैरियर के बास। जागरूक पाठक
- फोटो : 1
हांसी (हिसार)। बाईपास पर बुधवार दोपहर को खरड़ फ्लाईओवर के समीप संतुलन बिगड़ने से आल्टो कार सड़क किनारे लगे बांस के क्रैश बैरियर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार गुरुग्राम निवासी सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बैरियर से टकराने पर बांस टूट कर कार में जा घुसा था, जिससे दोनों महिलाओं के सिर पर गहरी चोटें आई थीं। वहीं, चालक हादसे में बच गया।
हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। कार सवार दोनों महिलाएं 54 वर्षीय विद्या व उसकी 27 वर्षीय बहू रेखा और चालक देवेंद्र मूल रूप से हिसार के सिवानी बोलान गांव के रहने वाले हैं। बीते करीब 20-25 वर्षों से गुरुग्राम के सेक्टर 23 में रहते हैं। तीनों कार से अपने गांव में जाने के लिए सुबह करीब दस बजे गुरुग्राम से चले थे।
जैसे ही वह बाईपास पर खरड़ फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो हाईवे पर तीव्र मोड़ के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे लगे बास के बैरियर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बास टूट कर कार से आरपार हो गया। इस दौरान एक महिला के सिर से बास आरपार हुआ व दूसरी महिला के सिर में गहरी चोट लगी। इसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा देख राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस व एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को कार से बाहर निकाला। हादसे के बाद शव भी कार में फंस गए थे। वहीं, कार चालक देवेंद्र को मामूली चोटें पहुंची हैं। सूचना मिलने पर मृतक विद्या व रेखा के परिजन वहां पहुंचे। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। जोगिंद्र सिंह, इंचार्ज, सिसाय पुल पुलिस चौकी

हांसी कार में घुसे हुए बैरियर के बास। जागरूक पाठक- फोटो : 1