{"_id":"61084ec78ebc3e84445c1bae","slug":"the-bus-driver-of-rajasthan-depot-at-the-bus-stand-crushed-the-hand-of-a-5-year-old-girl-the-girl-became-unconscious-hisar-news-hsr607794232","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डा पर राजस्थान डिपो के बस चालक ने 5 साल की बच्ची का कूचला हाथ, बच्ची हुई बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डा पर राजस्थान डिपो के बस चालक ने 5 साल की बच्ची का कूचला हाथ, बच्ची हुई बेसुध
विज्ञापन
शहर के बस अड्डे पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे राजस्थान डिपो के बस चालक ने बस से नीचे उतर रही एक बच्ची का हाथ कुचल दिया। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची अंकिता गंभीर चोट लगने के कारण बेसुध हो गई। बस चालक घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की बजाय बस को लेकर मौके से फरार हो गया। यह बस राजस्थान के रावतसर से आई थी। बच्ची की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अस्पताल में दाखिल बच्ची के पिता ललित ने कहा कि मैंने चालक को बोला था कि मेरी गुरुग्राम वाली बस निकल जाएगी। मुझे जल्दी झज्जर पहुंचना है। चालक ने बस रोक भी दी थी और मैं उतर गया था। मेरी बच्ची अंकिता बस से उतर रही थी, लेकिन चालक ने अचानक बस को पीछे कर दिया। इस वजह से अंकिता का हाथ टायर की नीचे आ गया। जल्दबाजी में वह बच्ची को लेकर अस्पताल की ओर आने लगे तो वहां से चालक फरार हो गया।
मां बोली- मासूम बच्ची पर नहीं आया रहम
घायल अंकिता की मां ने बताया कि वह अपनी बीमार पिता से मिलने के लिए रावतसर गए थे। मूलरूप से वह झज्जर जिले में रहते हैं। पिता से मिलने के बाद वह और पति अपने तीन बच्चों सहित वहां से हिसार आ रहे थे। सोमवार सुबह 7.30 बजे वह रावतसर से बस में रवाना हुए थे। चालक ने जरा भी नहीं रहम नहीं आया कि टायर के नीचे मासूम बच्ची का हाथ आ गया है तो बस रोक लूं। फिर भी उसने बस नहीं रोकी।