फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The bullets fired from very close range had punctured Sarpanch Sanjay's heart, liver and lungs.

Hisar News: बेहद करीब से मारी गोलियाें ने सरपंच संजय के दिल, लीवर और फेफड़ों को कर दिया था पंक्चर

Tue, 05 Mar 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 05 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The bullets fired from very close range had punctured Sarpanch Sanjay's heart, liver and lungs.
हिसार/हांसी। गांव कंवारी के सरपंच संजय उर्फ नरसिंह की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस कांट्रेक्ट किलिंग से जोड़ कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि रुपये देकर किसी गिरोह के शूटरों से वारदात को अंजाम दिलाया गया है। वहीं मृतक के बड़े भाई बलवंत की शिकायत पर पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण, सुरेश, शमशेर, कुलवीर, कुलदीप, संदीप, चरणसिंह, चतर सिंह, कृष्णा, बिन्नू, शीला समेत अन्य पर हत्या, षड्यंत्र रचने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सरपंच संजय को बेहद करीब से छह गोलियां मारी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि गोलियां दिल, लीवर और फेफड़ों को पंक्चर कर गई थीं, जिस कारण संजय की मौत हुई। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए 2-3 लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

गांव में परसा सन्नाटा
कांट्रेक्ट किलिंग का ट्रेंड प्रदेश में काफी बढ़ गया है। इसके चलते पुलिस इस मामले में कांट्रेक्ट किलिंग होने का शक के आधार पर जांच कर रही है। अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप पूर्व सरपंच महावीर के बेटे कर्ण व उसके परिवार पर लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा अन्य रंजिश के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक संजय के घर पर लोग शोक जताने के लिए आ रहे हैं। हालांकि ग्रामीण सरपंच व पूर्व सरपंच के परिवार में चल रही रंजिश को लेकर खुल नहीं बोल रहे थे। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक सरपंच संजय व पूर्व सरपंच स्वर्गीय महाबीर के घरों के बीच में मात्र 200 मीटर की दूरी है।
विज्ञापन

सरपंच के बेटा एयरमैन मोहित के आने पर रात 8:15 पर हुआ अंतिम संस्कार
मृतक सरपंच संजय दूहन के शव का अंतिम संस्कार देर शाम सवा आठ बजे गांव में हुआ। उनके छोटे बेटे एयरमैन मोहित के इंतजार में अंतिम संस्कार देरी से हुआ। मोहित करीब आठ बजे गांव में पहुंचा। पोस्टमार्टम करीब चार बजे हो चुका था। मोहित एयर फोर्स में एयरमैन के पद पर तैनात है। अभी अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी है। वहीं सरपंच के दूसरे बेटे पुनीत को दाह संस्कार के लिए जेल से लाया गया। पुलिस गार्द उसे दाह संस्कार के बाद वापस लेकर गई। पुनीत बीते वर्ष पूर्व सरपंच महावीर के बेटे कर्ण की हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed