फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of a young man was found in a hotel, the woman who came with him is missing. The young man, a resident of Kaliravan village, runs a garments shop in Agroha.

Hisar News: होटल में मिला युवक का शव, साथ आई महिला गायब, अग्रोहा में गारमेंट्स की दुकान चलाता है कालीरावण गांव का रहने वाला प्रदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a hotel, the woman who came with him is missing. The young man, a resident of Kaliravan village, runs a garments shop in Agroha.
होटल में युवक का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पीसीआर। 
हिसार। ऋषि नगर स्थित एक होटल में बुधवार को महिला के साथ आए युवक की मौत हो गई। शव के मिलने से पहले ही महिला होटल से गायब हो गई। युवक कालीरावण गांव का रहने वाला था और अग्रोहा में गारमेंट्स की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाए। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया है। वीरवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कालीरावण निवासी प्रदीप (32) बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे एक महिला के साथ ऋषि नगर स्थित रिलैक्स होटल में आया। यहां उसने एक कमरा बुक करवाया और वह महिला के साथ कमरे में चला गया। मगर कुछ देर बाद महिला कमरे से बाहर निकली और होटल से चली गई, जबकि प्रदीप कमरे में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप का मोबाइल होटल के काउंटर पर चार्जिंग में लगा हुआ था, जिस पर बार-बार कॉल आ रही थी। इस पर होटल कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रदीप के कमरे में गया। वहां प्रदीप अचेत पड़ा था और उसकी सांसे थम चुकी थीं। होटल संचालक ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सिटी थाने से जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि इस मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।
-----------------
घर का इकलौता बेटा था प्रदीप
पुलिस के अनुसार प्रदीप इकलौता बेटा था। उसके पिता की करीब एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद घर को संभालने की सारी जिम्मेदारी भी प्रदीप के कंधों पर आ गई थी। वह घर का इकलौता कमाने वाला भी था। युवक शादीशुदा था और तीन लड़कियों का पिता था।

-----
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
उधर पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है ताकि महिला की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस राज से पर्दा उठा सकेगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed