फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of a young man was found hanging from a noose on a banyan tree in Kapad's arena, family members said - it was a murder

Hisar News: कापड़ो के अखाड़े में बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose on a banyan tree in Kapad's arena, family members said - it was a murder
नारनौंद। गांव कापड़ों में मंगलवार सुबह जय हनुमान अखाड़े में बरगद के पेड़ पर दीपक (19) का शव पानी की पाइप से बने फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह, नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान, खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। वहीं, परिजनों ने दीपक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की बात कही है।
विज्ञापन

नारनौंद पुलिस को दिए बयान में कापड़ो निवासी बलवान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका बड़ा बेटा दीपक राखी शाहपुर आईटीआई में पढ़ता था। दीपक नशे का आदी था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि दीपक अखाड़े में पेड़ पर फंदे से लटका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed