फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body found in the canal of Niyana was of Harish of Mahendragarh, case registered for murder and dismemberment.

Hisar News: नियाणा की नहर में मिला शव महेंद्रगढ़ के हरीश का था, हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
The body found in the canal of Niyana was of Harish of Mahendragarh, case registered for murder and dismemberment.
- गुरुग्राम में जॉब करता था, दोस्त के भाई की शादी में आया था गांव झील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। जिले के गांव नियाणा की नहर में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त गांव ढाणा (महेंद्रगढ़) के हरीश (25) के तौर पर हुई है। परिजनों ने डोहाना खेड़ा (जींद) में हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने के बारे में जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे जींद पुलिस के पास ट्रांसफर की है।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव ढाणा के महेंद्र सिंह ने बयान देकर कहा कि मैं खेती-बाड़ी करता हूं। मेरे दो बेटे हैं। मेरा बड़ा बेटा रविकांत है और छोटा हरीश कुमार (25) था। मेरा बेटा हरीश गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था और गुरुग्राम में ही रहता था। हरीश के साथ विकास व जयवीर वासियान गांव झील (जींद) रहते थे। वे तीनों आस में दोस्त थे। हरीश ने मेरे को बताया था कि मेरे दोस्त विकास के छोटे भाई की शादी है। वह भी शादी में जाएगा। उसके बाद हमारी हरीश से कोई बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार को मेरे बेटे हरीश का दोस्त उपदेश वासी ककराला हमारे घर आया। उसने बताया कि हरीश 8 मई को विकास के भाई की शादी में गांव झील में गया था। वह वहां से लापता है। फिर मैंने मेरे बेटे हरीश के दोस्त जयवीर से फोन पर बात की। उसने बताया कि 8 मई को हरीश हमारे गांव में विकास के भाई की शादी में आया था और हमारे पास रहा था। हरीश व विकास 9 मई को सुबह 7 बजे बाइक पर गांव झील से डोहाना खेड़ा में गए थे। तब हरीश रास्ते में ही उतर गया और वह विकास को बोला कि तुम जाओ। मैं अपने आप घूमते हुए आ जाऊंगा। उसके बाद वह नहीं आया और न ही उसका फोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि मैं अपने बेटे हरीश की गुमशुदगी की शिकायत देने महेंद्रगढ़ के कनीना थाने में गया। मुझे वहां पता चला कि हिसार के सदर थानाक्षेत्र में लाश नहर में बहकर आई है। लाश को सिविल अस्पताल रखा गया है। मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां अस्पताल में पहुंचा। लाश मेरे बेटे हरीश की मिली। सदर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे जींद ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed