{"_id":"65d346906449df17600383f4","slug":"the-bike-of-iti-students-going-to-the-border-of-bhiwani-district-for-internet-was-hit-by-an-animal-went-out-of-control-and-collided-with-a-tree-one-dead-three-injured-hisar-news-c-21-1-hsr1013-324835-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंटरनेट के लिए भिवानी जिले की सीमा पर जा रहे आईटीआई के विद्यार्थियों का एक्सीडेंट, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंटरनेट के लिए भिवानी जिले की सीमा पर जा रहे आईटीआई के विद्यार्थियों का एक्सीडेंट, एक की मौत तीन घायल
Mon, 19 Feb 2024 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
हांसी भिवानी रोड़ पर भिवानी सीमा रेलवे लाईन के ऊपर चढ़ कर नेट कनेक्ट करते हुए लोग।
- फोटो : संवाद
हांसी। हांसी के साथ लगती भिवानी जिले की सीमा में इंटरनेट चलाने जा रहे राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) के चार विद्यार्थियों के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में पुट्ठी मंगलखां निवासी करीब 20 वर्षीय छात्र दीपक की मौत हो गई। तीन छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक छात्र को हिसार रेफर किया गया। हादसा बेसहारा पशु से बाइक की टक्कर होने से हुआ। घायलों ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए इंटरनेट चलाने के लिए भिवानी जिले की सीमा पर जा रहे थे। क्योंकि हिसार जिले में बीते 11 फरवरी से इंटरनेट बंद है। घायल छात्रों की पहचान गढ़ी निवासी करीब 22 वर्षीय सुमित कुमार, ढाणी कुम्हारान निवासी 20 वर्षीय नरेश कुमार, पुट्ठी मंगलखां निवासी 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। दो घायलों का हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल सुमित को हिसार रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक छात्र दीपक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। चारों छात्र ढाणा कलां के पास गवर्नमेंट आईटीआई के कंप्यूटर ऑपरेटरिंग प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) ट्रेड के विद्यार्थी थे। मौके से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर हांसी के साथ लगती भिवानी जिले की सीमा में जाकर इंटरनेट चलाने के लिए जा रहे थे। बाइक पुट्ठी मंगलखां निवासी छात्र दीपक चला रहा था। जब वे ढाणा कलां गांव से बड़सी रोड पर पहुंचे तो किसी बेसहारा पशु ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि चारों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। जिनमें सबसे ज्यादा चोट पुट्ठी मंगलखां निवासी दीपक को लगी। जिसने नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन