{"_id":"65e8a5459ad1863c9b0286b8","slug":"the-appearance-of-hisar-octroi-and-old-kachari-chowk-will-be-changed-rs-38-lakh-will-be-spent-hisar-news-c-21-hsr1020-336551-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार चुंगी व पुरानी कचहरी चौक की बदली जाएगी सूरत, 38 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार चुंगी व पुरानी कचहरी चौक की बदली जाएगी सूरत, 38 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
हांसी। हिसार चुंगी चौक व पुरानी कचहरी चौक का कायाकल्प होगा। दोनों चौकों पर करीब 38 लाख रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों चौक के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।हिसार चुंगी पर स्टील से सत्यमेव जयते लिखा जाएगा। यहां पर 14 फुट चौड़ाई के रेडियस में चौक बनाया जाएगा। ऐसे ही पुरानी कचहरी चौक पर एक स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
आगामी पांच माह के अंदर दोनों चौकों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यहां पर स्टील की ग्रिलिंग लगेगी। वहीं रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। हिसार चुंगी चौक के निर्माण कार्य पर 23,84,000 रुपये व पुरानी कचहरी चौक के निर्माण कार्य पर 14,41,000 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। जिससे इन दोनों चौक की सूरत बदली जाएगी। विधायक ने हिसार चुंगी चौक व पुरानी कचहरी चौक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि परिषद द्वारा शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर पड़ने वाले चारों चौक हिसार चुंगी, पुराना कचहरी चौक, आंबेडकर चौक व अग्रसेन चौक का सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए बहादुरगढ़ के आर्किटेक्ट से इसका डिजाइन तैयार करवाया गया है। इसमें से दो चौक के सुंदरीकरण पर काम शुरू हो गया है। बाकी दोनों चौक के काम आगामी दिनों में शुरू होंगे।
फायर ब्रिगेड मार्केट कॉम्पलेक्स की मरम्मत का काम भी शुरू
पुराना कचहरी चौक पर स्थित फायर ब्रिगेड मार्केट कॉम्पलेक्स में नगर परिषद की 23 दुकानों व 3 हॉल के मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। इनकी मरम्मत पर 30 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। परिषद द्वारा इस मार्केट की मरम्मत करवा कर इनकी बोली लगा दुकानों को किराए पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिसार चुंगी व पुराना कचहरी चौक, यह दोनों चौक सुंदर बनेंगे। दोनों चौक का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
- विनोद भयाना, विधायक