{"_id":"689b88395bb6d558aa097979","slug":"the-agency-has-applied-for-the-vaccination-and-neutering-of-dogs-the-animal-welfare-boards-team-will-grant-permission-only-after-inspection-hisar-news-c-21-hsr1020-687253-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुत्तों के टीकाकरण और बधियाकरण के लिए एजेंसी ने किया आवेदन, पशु कल्याण बोर्ड की टीम निरीक्षण करने के बाद ही देगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुत्तों के टीकाकरण और बधियाकरण के लिए एजेंसी ने किया आवेदन, पशु कल्याण बोर्ड की टीम निरीक्षण करने के बाद ही देगी अनुमति
विज्ञापन
हिसार। शहर में कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण के लिए एजेंसी ने पशु कल्याण बोर्ड को विजिट करने के लिए आवेदन किया है। एजेंसी ने ऑनलाइन तरीके से आवेदन किया है। एजेंसी को पशु कल्याण बोर्ड से विजिट के बाद ओके रिपोर्ट मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। हिसार में काम लेने वाली एजेंसी ने पटना व श्रीनगर में भी टेंडर लिया हुआ है। वहां पर भी एजेंसी को अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है।
कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण के लिए एजेंसी व नगर निगम प्रशासन के बीच नवंबर 2024 में समझौता हुआ था। 8 माह बाद भी एजेंसी काम शुरू नहीं कर सकी है। टेंडर की शर्त के अनुसार एजेंसी को 60 दिन में भवन का इंतजाम कर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करना था। एजेंसी तय समय में भवन का इंतजाम नहीं कर सकी। आखिर में निगम प्रशासन ने ही एजेंसी को स्लाटर हाउस उपलब्ध करवाया। नगर निगम की तरफ से टेंडर अलॉट किए जाने के बाद एजेंसी ने इस कार्य के लिए निगम के स्लाटर हाउस में ऑपरेशन थियेटर बना लिया है। अब काम शुरू करने से पहले एजेंसी को पशु कल्याण बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। एजेंसी का कहना है कि बोर्ड का पोर्टल न चलने के कारण अनुमति के लिए आवेदन करने में देरी हुई।
6 माह में करना होगा 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण
एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करना होगा। एजेंसी एक कुत्ते के लिए निगम प्रशासन से 1400 रुपये लेगी। हालांकि एजेंसी ने इस कार्य के लिए प्रति कुत्ते के हिसाब से 1650 रुपये मांगे थे। टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी जिस इलाके से कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी, टीकाकरण व बधियाकरण के बाद उसी क्षेत्र में वापस छोड़ना होगा।