फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of attempted rape was not found

Hisar News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी नहीं मिला, बच्ची की हालत गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of attempted rape was not found
हांसी। दुष्कर्म का विरोध करने पर दस वर्षीय बच्ची के शरीर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी का सोमवार शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उधर, पीड़ित बच्ची की हालत अभी गंभीर है। वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने रविवार देर रात बच्ची के कई अंगों पर हुए गहरे घावों पर टांके लगाए। उसकी बाजू पर एक बड़ा घाव है। बच्ची के शरीर के किसी अंग से स्किन लेकर इसकी सर्जरी की जाएगी। उधर, जिस घर में वारदात हुई, पुलिस ने उसे ताला लगाकर बंद कर रखा है। सोमवार शाम पुलिस ने बच्ची के पिता को बुलाकर सारा घटनाक्रम जाना। उन्होंने बताया, आरोपी ने मकान के गेट को अंदर से बंद कर रखा था। ऐसे में वह पड़ोसी के घर की छत पर गया और आरोपी के मकान की छत पर बने जाल को तोड़कर अंदर घुसा था। उसने देखा आरोपी सर्जिकल ब्लेड से बेटी के शरीरों को जगह-जगह से काट रहा था। इससे पहले उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। बच्ची अपने मौसा के घर की गली में खेल रही थी। तभी मौसा ने मैगी खाने के बहाने अपने घर बुलाया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध किया तो सर्जीकल ब्लेड से उसके शरीर को जगह-जगह से काट डाला। पुलिस का मानना है कि आरोपी नशे का आदी है। घटना के बाद से उसका फोन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पांच टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन जारी है।- सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना, हांसी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed