फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tezi Singh's entry into Bollywood, will be seen with Taapsee Pannu in 'Assi', movie to release on 20th February

Hisar News: तेजी सिंह की बॉलीवुड में एंट्री, तापसी पन्नू संग ‘अस्सी’ में आएंगे नजर, 20 फरवरी को मूवी होगी रिलीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tezi Singh's entry into Bollywood, will be seen with Taapsee Pannu in 'Assi', movie to release on 20th February
अ​भिनेता तेजी सिंह। 
हिसार। शहर के सेक्टर 15 निवासी तेजी सिंह (तजेंद्र सिंह) बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। वे 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘अस्सी’ में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया है। यह तेजी सिंह की पहली बॉलीवुड फिल्म है। तेजी सिंह का जन्म यमुनानगर जिले में हुआ, जबकि परवरिश हिसार में हुई। उनके पिता बलराम सिंह कोर्ट में सेशन जज के ड्राइवर थे। उनकी स्कूली शिक्षा राजगढ़ रोड स्थित सीआर पब्लिक स्कूल से हुई और स्नातक की पढ़ाई पत्राचार से पूरी की। इसी दौरान उन्होंने रंगकर्मी मनीष जोशी के साथ थियेटर ज्वाइन किया और वर्ष 2020 तक लगातार मंच से जुड़े रहे। 2020 में वे मुंबई शिफ्ट हुए, लेकिन कोरोनाकाल में लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्टेज ऐप के लिए कुछ वेब सीरीज में काम किया। वर्ष 2022 में दोबारा मुंबई जाकर टीवी शो वागले की दुनिया और वेब सीरीज सपने वर्सिज एवरीवन व हाफ लव हाफ अरेंज्ड में छोटे किरदार निभाए।
विज्ञापन

फिल्म अस्सी के दिया था ऑडिशन
तेजी सिंह बताते हैं कि पिछले साल फिल्म अस्सी के ऑडिशन शुरू हुए तो मैंने भी दिया, जिसमें उनका चयन हो गया। इसके बाद अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई जो करीब दो माह तक चली। यह समाज को आइना दिखाने वाली फिल्म है। तेजी सिंह ने बताया कि तापसी पन्नू को अभी तक फिल्मों में ही देखा था। उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वहीं स्कूल टाइम में अनुभव सिन्हा फिल्म रा-वन देखी थी। उस समय सोचा नहीं था कि इसी फिल्म के डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 15 में रहता है परिवार
तेजी सिंह ने बताया कि उनका परिवार सेक्टर-15 में रहता है। परिवार में मां मनप्रीत व बहन मुस्कान है।पिता गांव होली (अंबाला) में खेती संभालते हैं। वर्तमान में हिसार की बॉलीवुड में काफी धाक है। इनमें जाने-माने कलाकार यशपाल शर्मा, यश टोंक व मल्लिका सहरावत का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed