फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Temperature dropped again due to icy winds

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बदली हवाओं की दिशा, बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट

Sun, 22 Jan 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 02:13 AM IST
सार

हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा है। हिसार जिले के बालसमंद में 1.5 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम यहां का तापमान रहा।

विज्ञापन
Temperature dropped again due to icy winds
झज्जर में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा बदल गई है। फिर से बर्फीली (उत्तर पश्चिमी) हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है। इसके प्रभाव से प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया और यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। शनिवार को हिसार जिले के बालसमंद में रात का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे गुजर चुका है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गई है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1.5 से 10.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
रविवार रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करेगा। इस प्रभाव से शाम से हल्के बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 23 जनवरी की रात को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होगी। इसी बीच मध्यम श्रेणी का एक और पश्चिमी विक्षोभ भी आ जाएगा।


दोनों पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से 27 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि इसका ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी हिस्से पर रहेगा। कुछ सीमित स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed