फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   temperature decreases two degree in hisar

धूप निकलने के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा

Fri, 31 Jan 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
temperature decreases two degree in hisar
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद वीरवार को मौसम दिनभर साफ रहा। हालांकि इसके बावजूद दिन के तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 4 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा तड़के व देर रात को धुंध छाने की संभावना है। शहरवासी वीरवार सुबह उठे थे तो गहरी धुंध छाई हुई थी। हालांकि जल्द ही मौसम साफ हो गया और धूप भी निकल आई। हालांकि दिन भर तेज गति से हवाएं चलीं। मगर धूप तेज होने के कारण हवाओं का ज्यादा असर नहीं हुआ। मगर दिन ढलने के साथ ही हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया और ठंड दोबारा से बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 59 प्रतिशत रह गई। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम तापमान 4.1, मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.9 व न्यूनतम तापमान 10.4 और सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed