फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature 42.9 degrees, Hisar was the hottest

Hisar News: तापमान 42.9 डिग्री, सबसे गर्म रहा हिसार

Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature 42.9 degrees, Hisar was the hottest
हिसार। भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। हालांकि पहले दिन जिले में इसका असर दिखाई नहीं दिया। मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी से दक्षिणी पश्चिमी हो गई है। इस कारण दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि अभी विक्षोभ और आगे बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। 12 अप्रैल को यह विक्षोभ प्रदेश से गुजर जाएगा। मगर उसी दिन एक कमजोर विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 13 अप्रैल रहेगा। इन दोनों के असर से अंधड़, हल्की बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

दिन में रही अत्याधिक लू की स्थिति
बुधवार को मौसम साफ रहने से दिनभर तेज धूप निकली। इसका असर यह हुआ कि दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 7.2 डिग्री ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही दिन में अत्याधिक लू की स्थिति रही। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। इस तरह से रात भी गर्म रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सप्ताह में नहीं पड़ी इतनी गर्मी
अगर पिछले 13 वर्षों के अप्रैल में अधिकतम तापमान के आंकड़ों के मुताबिक इस माह के दूसरे सप्ताह में कभी इतनी गर्मी नहीं पड़ी। ज्यादातर यह सिथति माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में ही होती है। पिछले 13 वर्षों में वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था, जो इन 13 वर्षों का सबसे ज्यादा रहा। हालांकि यह 30 अप्रैल को दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed